Wednesday, January 12, 2011

न जाने कितनी जाने और लेगी आदमखोर बाघिन

सर्पदुली रेंज में लकड़ी व घास लाने जा रही महिलाएं आसानी ने बाघिन का शिकार बन रही है 

चंदन बंगारी रामनगर

कार्बेट पार्क के सर्पदुली रेंज से सटे गांवों में आदमखोर बाघिन का कहर थमने का नाम नही ले रहा है। लकड़ी व घास की तलाश में जंगल जा रही महिलाएं अपनी जान से हाथ धो रही है। सोमवार को घास लेने जंगल गई शांति देवी उम्र 55 वर्ष को बाघिन ने चौथा शिकार बना दिया। मंगलवार को उसका शव सर्पदुली रेंज के जंगल से बरामद हुआ। घटना के बाद से ही आसपास के गांवों में दहशत का माहौल पहले से बढ़ गया है। जंगल पर निर्भर रहने वाले ग्रामीणों को बाघिन के आतंक से मुक्ति नही दिलाने के दावे हवाई साबित होते जा रहे है। मुख्यवन्यजीव प्रतिपालक के आदमखोर को मारने के आदेश के 12 दिन बीतने के बावजूद इसे अभी तक खत्म नही किया जा सका है ग्रामीणों का कहना है कि विभागीय अधिकारी आदमखोर को मारने की बजाय उसे सुरक्षित पकड़ने की ज्यादा कवायदें कर रहे है। 
आतंक का पर्याय बनी बाघिन ने पिछले दो माह में ही चार महिलाओं को अपना निवाला बना दिया है। बाघिन को मारने के आदेश जारी होने के बावजूद उसे सुरक्षित पकड़ने के लिए जंगल में दो पिंजरे जरूर लगाए गए है। इनमें से एक पिंजरें में 8 जनवरी को एक बाघ फंस गया था। वन विभाग की कवायदों से लगता है कि वह बाघिन को मारने के बजाय उसे पकड़ने पर ज्यादा जोर दे रहा है। न तो बाघिन को मारा जा सका है न ही विभाग महिलाओं को जंगल जाने से रोक पा रहा है। जिसके चलते बाघिन ने एक और महिला को अपना शिकार बना दिया है। रेंज से सटे गर्जिया व सुंदरखाल में रहने वाले ग्रामीण बहुत गरीब है। वह चूल्हा जलाने के लिए लकड़ी व मवेशी पालने के लिए घास के लिए पूरी तरह से जंगल पर ही निर्भर है। वहीं पक्के शौचालय नही होने के कारण वह जंगल में ही शौच को जाते है। हालांकि सभी घटनाएं अभी तक जंगल के भीतर हुई है। लेकिन गांवों से सटे जंगल में बाघिन की बेखौफ गतिविधियां बढ़ने से उसके गांव के भीतर घुसकर भविष्य में वारदातें करने से भी इनकार नही किया जा सका है। कार्बेट पार्क के सर्पदुली रेंज में शिकारियों की गोली से घायल हुई आदमखोर बाघिन की तलाश में अधिकारी व वनकर्मी जमकर पसीना बहा रहे है। पार्क वार्डन द्वारा गठित 3 टीमें लगातार जंगल में हाथी व पैदल गश्त कर बाघिन को खोज रहे है। मगर घायल बाघिन का अभी तक सुराग नही लग सका है। महिला के शव को जंगल से लाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घायल बाघिन के ज्यादा हमलावर होने की आशंका के मददेनजर जंगल से सटे गांवों में मुनादी कराकर ग्रामीणों को जंगल न जाने की अपील की जा रही है।
 रामनगर के सर्पदुली रेंज में घटना के बाद आक्रोश जताती महिलाएं 
मंगलवार की रात करीब 8 बजे सर्पदुली रेंज में रखे महिला के शव को खाने आई बाघिन पर शिकारियों व वनकर्मियों ने गोली चला दी थी। गोली लगने से पहले तक बाघिन मृत महिला के चेहरे व हाथ के मांस का कुछ हिस्सा खाने में सफल रही। गोली लगने से घायल बाघिन जंगल की तरफ निकल गई थी। रात होने के कारण कितनी गोली बाघिन को लगी, इसका पता नही चल सका। लेकिन घटनास्थल के आसपास खून मिलने से उसके गोली लगने से घायल होने का पता चला। बाद में वनकर्मियों ने देर रात 1 बजे से विशेष आपरेशन चलाकर जंगल में बाघिन की तलाश की। बुधवार की सुबह 7 बजे से पार्क वार्डन यूसी तिवारी ने तराई के एसडीओ पीसी आर्य व रामनगर वन प्रभाग के एसडीओ रमाशंकर तिवारी को साथ लेकर तीन टीमें गठित की। एक टीम में शिकारी ठाकुर दत्त जोशी, लखपत सिंह के साथ वनकर्मियों को भेजकर लगाकार पैदल कांबिंग की जा रही है। पैदल गश्त वालों के दोनों तरफ अधिकारी दो हाथियों से बाघिन को तलाश रहे है। हालांकि टीमों को कई जगह पर बाघिन के खून के धब्बे जरूर मिले मगर देर शाम तक उसका पता नही चल पाया। बाघिन की तलाश लगातार की जा रही है। वहीं मुख्यवन्यजीव प्रतिपालक श्रीकांत चंदोला भी गुप्त जगह बैठकर पूरे अभियान की जानकारी फोन के जरिए अधिकारियों से लेते रहे। पार्क वार्डन यूसी तिवारी ने बताया कि गोली लगने से घायल हुई बाघिन इंसानों के लिए बेहद खतरनाक हो गई है। हाथी व पैदल कांबिग कर उसे खोजा जा रहा है। विशेष सर्तकता बरतते हुए कार्बेट से सटे आमडंडा से लेकर मोहान तक मुनादी कराकर लोगों को नही जाने की अपील की जा रही है।घटना के बाद से ही गर्जिया व सुंदरखाल में दहशत का माहौल बना हुआ है। गर्जिया गांव में रहने वाली भावना, कविता, मुन्नी देवी का कहना है कि लकड़ी व घास के बगैर कैसे जीवनयापन करेंगे। अधिकारी बाघिन को मारने का नाटक कर रहे है। डरते हुए कहती है कि न जाने बाघिन अभी कितनी महिलाओं की जान और लेगी। 



Saturday, January 8, 2011

यूं ही नही बढ़ रहा ग्रामीणों में बाघों के प्रति गुस्सा

 कार्बेट पार्क में आराम करता बाघ
ग्रामीणों का बढ़ता गुस्सा बाघ संरक्षण की दिशा में अच्छा संकेत नही माना जा रहा है 

चंदन बंगारी

रामनगर। विश्वप्रसिद्व जिम कार्बेट नेशनल पार्क में पाए जाने वाले जिन बाघों की एक झलक पाने के लिए सैलानी बेताब रहते है, अब यही बाघ पार्क के आसपास रहने वाले ग्रामीणों की जान के लिए मुसीबत बनते जा रहे है। बाघ ने बीते दो माह में ही जंगल से घास ला रही तीन महिलाओं को अपना निवाला बना दिया है। हालांकि सभी घटनाएं जंगल के भीतर हुई है। घटना से आक्रोशित सुंदरखाल के ग्रामीण इन दिनों नरभक्षी बाघ को मारने की मांग पर अड़े हुए है। अपनी मांग को लेकर ग्रामीण एक बार कार्बेट का धनगढ़ी गेट तक बंद करा चुके है। ग्रामीणों के आंदोलन के दवाब में मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक ने बाघ को मारने तक आदेश दे दिए है। बाघ मारने के लिए जंगल में प्रसिद्व शिकारी ठज्ञकुर दत्त जोशी को तैनात किया गया है। सरकार की लाख कवायदों के बीच मानव-बाघ संघर्ष थमने का नाम नही ले रहा है। जंगल में लगातार मानवीय हस्तक्षेप बढ़ने व शिकार की कमी की वजह से बाघ इंसानों पर हमले कर रहा है। जिसका सबसे ज्यादा खामियाजा जंगल में लकड़ी व घास लाने वाली महिलाओं को भुगतना पड़ रहा है। 
आदमखोर बाघ मारने की मांग करते ग्रामीण
कभी संरक्षण में हमेशा आने रहने वाले ग्रामीणों का बाघ के प्रति बढ़ते गुस्से को वन्यजीव प्रेमी संरक्षण के लिहाज इसे सही नही मान रहे है। बाघ को मारने की मांग कर रहे ग्रामीणों के गुस्से ही वजह की पड़ताल की जाय तो कई कार्बेट प्रशासन की कई कमियां सामने निकलकर आती है। इन्हीं कमियों की वजह से लोगों को बाघ बचाने की अपील करने वाले वन विभाग के अधिकारियों को मजबूरी में इसे मारने के आदेश तक देने पड़े। बात शुरू करते है 12 नवंबर को बाघ द्वारा मारी गई महिला नंदी देवी की घटना से। महिला को मारने के बाद जब ग्रामीणों ने इंसानों का मांस खाने वाले  इस खतरनाक बाघ को पकड़ने की बात कही तो घटना को महज हादसा करार देते हुए हल्के में लिया गया। हालांकि पार्क प्रशासन ने इसे आदमखोर घोषित करते हुए पकड़ने के लिए सर्पदुली रेंज में दो पिंजरे लगा दिए थे। मगर बाद में मामला ठंडा होने पर बाघ पकड़ने की मुहिम भी खत्म कर दी गई। अधिकारियों ने बाघ के अचानक मानव मांस खाने की वजह को तलाशने की जरूरत तक नही समझी। जिसके फलस्वरूप ठीक एक हते बाद ही 18 नवंबर को एक बाघ ने रामनगर वन प्रभाग के कोसी रेंज में घास ला रही कल्पना देवी को मार दिया था। लेकिन यह बाघ व सर्पदुली रेंज में महिला को मारने वाले बाघ को लेकर संशय बना रहा। कुछ ग्रामीणों का कहना था कि घटना की सुबह उन्होंने एक बाघ को नदी पार करते हुए रामनगर वन प्रभाग के जंगल में जाते हुए देखा था। लेकिन अंत तक यह रहस्य ही बना रहा कि सुंदरखाल की महिला व चुकम में महिला मारने वाला बाघ एक ही था। चुकुम में भी बाघ को पकड़ने के लिए कुछ दिनों तक मुहिम चलाई गई,मगर बाघ को भी नही पकड़ा जा सका। एक महीने शांत रहने के बाद बाघ ने 29 दिसंबर की दोपहर सर्पदुली रेंज में घास ला रही देवकी देवी को शिकार बना डाला।
 आदमखोर बाघ मारने की मांग करते ग्रामीण
बाघ इतना बेखौफ था कि महिलाओं के झुंड से देवकी देवी को उठा ले गया। महिला का पूरा शव तक नही मिल सका है। जानकारों का कहना है कि तीनों घटनाओं को अंजाम देने वाला बाघ शिकार करने में असमर्थ लग रहा है। बाघ कभी भी अचानक सामने आए इंसान पर हमला करने के बाद उसका मांस नही खाता है। मगर सुंदरखाल व चुकम में बाघ ने महिलाओं का शिकार करने के बाद मांस भी खाया है। इसलिए बाघ के नरभक्षी होने की संभावना प्रबल है। जो इंसानों के लिए बेहद खतरनाक हो सकता है। बीमार या शिकार करने में असमर्थ बाघ को दूसरे स्वस्थ बाघ कोर जोन से बाहर कर देते है। इस समय जानवरों का प्रजनन काल चल रहा है। जिसके चलते अन्य जानवरों की तरह की बाघ के व्यवहार में परिवर्तन आने के साथ ही वह आक्रामक भी हो जाता है। तभी वह सामने आने पर हमले कर देता है। दो महिलाओं को खो चुके सुंदरखाल व चुकुम के ग्रामीणों में बाघों के प्रति आक्रोश पनपना शुरू हो गया था। आक्रोश को हवा देने का काम 29 दिसंबर को बाघ का शिकार हुई देवकी देवी की घटना से हुआ। घटना के बाद ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। ग्रामीणों ने घटना के दो दिन बाद 31 दिसंबर को कार्बेट के धनगढ़ी गेट पर ताला जड़ दिया। ग्रामीणों के गुस्से को देखते हुए मुख्यवन्यजीव प्रतिपालक श्रीकांत चंदोला ने धरनास्थल पर आकर ग्रामीणों को बाघ मारने के लिखित आदेश की कापी देकर धरना शांत कराया था। आश्वासन के 5 दिन बीतने के बावजूद बाघ न मारने से गुस्साए ग्रामीणों ने कार्बेट मुख्यालय में नारेबाजी करते हुए धरना दिया। ग्रामीणों के आंदोलन को जनसंगठनों ने अपना समर्थन दिया। प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों की बाघ बचाओ समिति के कार्यकर्ताओ से तीखी नोंकझोक तक हो गई थी।
बाघ बचाने व मारने की मांग करने वाले आमने-सामने आ गए। इस संवेदनशील मामले पर लोग राजनैतिक रोटियां सेंकने से तक बाज नही आ रहे है। मुख्यवन्यजीव प्रतिपालक के आदेशों के बाद दो टीमें लगातार बाघ को नष्ट करने के लिए सर्पदुली रेंज में घूम रही है। लेकिन जंगल में 5 बाघ दिखाई देने के कारण आदमखोर बाघ की पहचान करने में मुश्किलें सामने आ रही है। महिलाओं को शिकार बनाने वाले बाघ की पहचान अभी तक नही हो सकी है। बाघ की पहचान के लिए पार्क प्रशासन ने घटनाओं के बावजूद किसी विशेषज्ञ को यहां बुलाने की जरूरत तक नही समझी है। बाघ मारने को लेकर संुदरखाल के ग्रामीणों का धैर्य जवाब देता जा रहा है। बाघ की दहशत के चलते गांव में शाम ढलते ही सन्नाटा पसर जाता है। रात में खेतों में लगी फसल का नुकसान करने पहुंचे नीलगाय, सुअर को भी ग्रामीण बाघ के डर के चलते भगाने घर से बाहर तक नही निकल पा रहे है। बाघ घटना के बाद भी गांव के आसपास देखे जा रहे है। इसे दुर्भाग्य ही कहेंगे कि जहां देश भर में कार्बेट पार्क के बाघों को बचाने ही पहल की जा रही है वहीं बाघों के अपने घर कार्बेट पार्क के आसपास रहने वाले ग्रामीण इसके आंतक से दुखी होकर मारने की मांग कर रहे है। बाघों के प्रति ग्रामीणों के गुस्से को रोकना बेहद जरूरी है। यही ग्रामीण जंगल में घुसने वाले तस्करों, जंगली जानवरों के घायल होने की महत्वपूर्ण जानकारी वन विभाग को देते है। इसलिए संरक्षण को लेकर ग्रामीणों की भूमिका नकारी नही जा सकती है। लेकिन पार्क अधिकारियों का ग्रामीणों के बीच किसी भी प्रकार का सामंजस्य नही है। इतने घटनाक्रम होने के बावजूद पार्क निदेशक ने ग्रामीणों के बीच जाने की जरूरत तक नही समझी। पार्क उपनिदेशक ने तो महापंचायत में पहुंचकर आक्रोशित ग्रामीणों पर ही कई सवाल खड़े कर दिए। जिसके बाद ग्रामीणों में इस अधिकारी को पंचायत से खदेड़ दिया। आंदोलन के बीच में इस तरह की बाते भी ग्रामीणों का आक्रोश बढ़ाने का कार्य कर रही है। ग्रामीण बाघ का शव देखने के बाद ही आंदोलन समाप्त करने की बात पर अड़े हुए है।
जिंदगी की आधी उम्र जंगल से घास लकड़ी लाकर गुजारने वाली सुंदरखाल की रामेश्वरी देवी का कहना है कि बाघ अब मानव का मांस खाने का आदि हो चुका है। इससे पहले कभी भी ऐसे बाघ को नही देखा। उन्होंने कहा कि इंसानों की जान का दुश्मन बने बाघ का खात्मा जरूरी है। कहती है बाघों के संरक्षण में करोड़ों रूपये बहाए जा रहे है,मगर उनको मूलभूत सुविधाएं तक नही दी जा रही है। वहीं पार्क अधिकारियों की जनता से दूरी संरक्षण के लिहाज से ठीक नही कही जा सकती है। बाघ व इंसानों के बीच बढ़ते टकराव रोकना वन विभाग व सरकार के समक्ष सबसे बड़ी चुनौती बनकर सामने आ रही है। इसे रोके बिना बाघ संरक्षण की बात सोचना तक बेमानी है।  

-संरक्षण के लिहाज से ठीक नही रहा बीता साल 

रामनगर। करोड़ों रूपये खर्च होने के बावजूद बाघों का सरंक्षण अहम चुनौती बना हुआ है। बाघों का घर माने जाने वाले कार्बेट टाइगर रिजर्व में वर्ष 2010 में 3 बाघों की मौत हुई। जबकि एक बाघ को आदमखोर घोषित कर मारने का अभियान चल रहा है। वहीं 2009 में रिजर्व में यह आंकड़ा 6 तक पहुंच गया था। वर्ष 2010 में कार्बेट टाइगर रिजर्व के ढिकाला जोन में 5 जनवरी को आपसी लड़ाई व 11 जनवरी को प्राकृतिक कारण से नर बाघों मौत हुई। 2 जुलाई को कालागढ़ रेंज में पीठ में घाव होने से नर बाघ की मौत हो गई। रामनगर वन प्रभाग में एकमात्र बाघ की मौत 19 अगस्त को कालाढूंगी रेंज में नाले में बहकर होने से हुई। 14 मार्च को उत्तरी जसपुर रेंज में नर बाघ का शव मिला। वहीं 24 नवंबर को दक्षिणी जसपुर रेंज में बीमार हालत में मिले मादा बाघ ने पंतनगर में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। यह मौतें बाघ संरक्षण के अभियान को तगड़ा झटका देने वाली रही। 




Saturday, January 1, 2011

तराई में इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रीयल डवलपमेंट की नई पहल

वर्ष 2010 में 94 नए उद्योगों ने शुरु किया उत्पादन

औद्योगिक विकास पर हुआ 1914 करोड़ का पूंजीनिवेश
            

 (जहांगीर राजू रुद्रपुर से)

तराई में लगे उद्योगों ने वर्ष 2010 में इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रीयल डवलपमेंट के क्षेत्र में नईं शुरुआत की है। इसी पहल के चलते टाटा, अशोक लेलेंड व बजाज जैसे बड़े औद्योगिक समूह एक ही स्थान पर सारे उत्पादों का निर्माण कर रहं हैं। इस वर्ष बहुराष्ट्रीय कंपनी अशोक लेलेंड का क्षेत्र में 15 हजार करोड़ का निवेश कर इंटीग्रेटेड इंडस्डस्ट्रीयल डवलपमेंट की शुरुआत करना बड़ी उपलब्धि रहा।
उल्लेखनीय है कि वर्ष 2010 में तराई में 94 नए उद्योगों ने उत्पादन शुरु किया। जिसके चलते तराई में औद्योगिक विकास के क्षेत्र में 1914 करोड़ का पूंजीनिवेश हुआ। क्षेत्र में इस वर्ष बडे पैमाने पर पूंजी निवेश करने वाली कंपनियों में अशोक लेलेंड, डेकन हेल्थकेयर, सेम फूड्स, हल्दीराम, ओमेगा आइस हिल्स, जक्शन फार्मेस्यिुटिकल, गोल्ड स्टार, जीसी कारर्पाेरेशन, सर्वाेदय टेक्स्टाइल, आईटी डब्लू इंडिया, टाइटन इंडस्ट्री व यूएस फूड्स प्रमुख हैं। केन्द्रीय औद्योगिक पैकेज का फायदा मिलने के कारण इस वर्ष क्षेत्र में बड़े पैमाने पर औद्योगिक निवेश हुआ। इस वर्ष क्षेत्र में अशोक लेलेंड के साथ ही टाटा व बजाज का इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रीयल डवलपमेंट की पहल शुरु करना तराई के लिए बड़ी उपलब्धि रहा। जिसके चलते यह सारे उद्योग अब एक छत के नीचे ही अपने सारे उत्पादों का निर्माण कर रहे हैं। जिसमें अशोक लेलेंड जहां एक ही छत के नीचे यू ट्रकों का निर्माण कर रहा है, वहीं टाटा छोटे कामर्शियल वाहनों के साथ ही नैनो समेत तमाम लक्जरी वाहनों का निर्माण कर रहा है। इस वर्ष सिडकुल में टाटा मोटर्स का एशिया की सबसे बड़ी पेंट शॉप की स्थापना करना इसी पहल का हिस्सा रहा। बजाज आटो भी सारे कलपुर्जों व बाईकों का निर्माण सिडकुल क्षेत्र में ही कर रहा है। जिसमें बजाज के साथ दो दर्जन से भी अधिक उद्योग भागीदार बने हुए हैं।
बजाज ऑटो के प्लांट हैड पी दिंडोरकर कहते हैं कि तराई में अब इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रीयल डवलपमेंट की शुरुआत हो चुकी है। जहां बजाज क्षेत्र में अपनी उत्पादन क्षमता बढ़ा रहा है वहीं अन्य आटोमोबाइल उद्योग भी क्षेत्र में लगातार विकास कर रहे हैं। केजीसीसीआई के अध्यक्ष दरबारा सिंह बताते हैं कि तराई में अब सही मायनों मंे औद्योगिक विकास शुरु हुआ है। राज्य व केन्द्र सरकार इस और ध्यान दंे तो तराई देश ऽे सबसे बड़े इंडस्ट्रीयल इस्टेट के रुप में अपनी पहचान बना सकता है। 
इस प्रकार देखा जाए तो तराई में के लिए वर्ष 2010 इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रीयल डवलपमेंट के क्षेत्र में नईं संभानाएं लेकर लाया। क्षेत्र में इसी तरह से यदि औद्योगिक विकास जारी रहा तो आने वाले वर्षों में तराई औद्योगिक विकास के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित करेगा। 


तराई में औद्योगिक पूंजी निवेश 

उद्योग                                     पूंजी निवेेश
टाटा मोटर्स                            1850 करोड़
अशोका लेलेंड                        1500 करोड़
हिन्दुस्तान जिंक                     132 करोड़
नेस्ले इंडिया                            103 करोड़
रिद्धिसिद्धी                                97  करोड़
मंगला आटो                            89.31 करोड़
टैराकाम                                    76   करोड़
एक्मे                                        69    करोड़

दुर्लभ गिद्वों पर फिर मंडराया खतरा


रिंगौड़ा गांव में तीन दिन पूर्व मरे इंडियन व्हाइट बैक प्रजाति के गिद्व के शरीर में डाइक्लोफिनेक की ज्यादा मात्रा पाई गई

चंदन बंगारी

कार्बेट नेशनल पार्क व आसपास से सटे जंगलों में पाए जाने वाले दुर्लभ गिद्वों की मुश्किलें बढ़ती जा रही है। अपने वजूद के लिए विश्व में संघर्ष कर रहे गिद्वों की कार्बेट पार्क के आसपास के जंगलों में मौजूदगी को आशा की किरण के रूप में देखा जा रहा था। मगर पार्क से सटे जंगल में पाए जाने वाले गिद्व अचानक संकट में आ गए है। पांच दिनों में ही दो गिद्व मौत की नींद सो चुके है। लगातार गिद्वों के ऐसे हालात में मिलने से बचेखुचे गिद्वों पर भी खतरा बना हुआ है। एक मृत गिद्व के शरीर में डाइक्लोफिनेक दवा की बहुत अधिक मात्रा पाए जाने से कुछ लोगों द्वारा प्रतिबंध के बावजूद इसके प्रयोग की बात सामने आ रही है। बतातें चले कि देश में मवेशियों के लिए प्रयोग होने वाली डाइक्लोफेनैेक दवा के चलते इंडियन व्हाइट बैक्ड, लौंग बिल्ड, सिलैन्डर बिल्ड प्रजाति के 99 फीसदी गिद्धों का खात्मा हो चुका है। मृत पशुओं के मांस से गिद्धों के शरीर के भीतर पहुंची दवाई के असर से उनके गुर्दे काम करना बंद कर देते है। जिसके चलते गिद्धों के अस्तित्व पर संकट खड़ा हुआ है। गिद्धों की लगातार मौतों के बाद वर्ष 2006 में सर्वोच्च न्यायालय ने दवा की बाजार में बिक्री के लिए प्रतिबंधित कर दिया था। गिद्ध भारतीय वन्यजीव कानूनों के तहत पहली अनुसूची का संरक्षित प्राणी है।

अस्सी के दशक में भारत के आसमानों मंे आठ करोड़ गिद्ध थे, जो आज घटकर चार हजार रह गए हैं। गिद्ध वर्तमान में सबसे तेजी से विलुप्त होने वाली पक्षी प्रजाति है। भारत में गिद्धों की कुल 9 प्रजातियों में से उत्तराखण्ड में आठ प्रजातियां पाई जाती हैं। कार्बेट व आसपास के जंगलों में कुछ सालों से व्हाइट बैक्ड, हिमालयन ग्रिफन सहित अनेक प्रजाति के गिद्वों को देखा जा रहा था। लेकिन अब गिद्वों पर फिर खतरे के बादल मंडरा रहे है। बीते सोमवार को कार्बेट की सीमा से सटे ग्राम रिंगौड़ा में ग्रामीणों को अचेत अवस्था में इंडियन व्हाइट बैक नाम गिद्व पड़ा मिला। जिसकी दो घंटे बाद ही मौत हो गई थी। गिद्व की बीमारी का पता लगाने के लिए उसके शव को हरियाणा के पिंजौर में बांबे नेचुरल हिस्ट्री ऑफ सोसाइटी के गिद्व प्रजनन केंद्र भेजा गया था। इसके ठीक तीन दिन बाद बीते गुरूवार को भी ग्राम हाथीडगर में अचेतअवस्था में गिद्व मिला। जिसने उपचार के बाद शनिवार को दम तोड़ दिया। दोनों गिद्वों को जंगल से उपचार के लिए महाशीर कर्न्जवेशी के सुमंतो घोष पशु चिकित्सक के पास लेकर आए थे। सुमंतो घोष के अनुसार मृत इंडियन व्हाइट बैक गिद्व की उम्र तकरीबन 6 साल की थी। इस प्रजाति के गिद्व के रिंगौड़ा गांव में आठ घोंसले है।
वहीं दूसरा मरने वाला गिद्व हिमालयन ग्रिफन प्रजाति का है। जो ऊंचाई वाले क्षेत्रों में प्रजनन कर भोजन की तलाश में मैदानी क्षेत्रों की तरफ आता है। दोनों में बीमारी के कुछ लक्षण समान मिले है। उन्होंने संभावना जताई कि दूसरे गिद्व में भी इस दवा की मात्रा हो। उन्होंने बताया कि पहले मरे गिद्व में डाइक्लोफिनेक दवा होने की पुष्टि हरियाणा के पिंजोर में बांबे नेचुरल हिस्ट्री ऑफ सोसाइटी के गिद्व प्रजनन केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डा. विभुप्रकाश ने की है। डाइक्लोफिनेक प्रतिबंधित दवा होने के कारण अभी भी कुछ लोग इसका प्रयोग कर रहे है। जो गिद्वों की सेहत के लिए खतरनाक है। 


Monday, December 27, 2010

छिन गया छह मासूमों की खुशी का आसमान

शराब के जहर से तबाह हुआ एक और परिवार

जहांगीर राजू रुद्रपुर

शराब के जहर से एक और परिवार तबाह हो गया। इस बार शराब के जहर के शिकार हुए पिता व मां की मौत के बाद छह बच्चों से उनकी खुशी का आसमान छीन गया। अब इन नाबालिग बच्चों को फिर से खुशियां मिल पाएंगी या नहीं फिलहाल इसका जवाब किसी के पास नहीं है। इस घटना ने हमें एक बार फिर से शराब से तबाह हो रहे परिवारों व समाज की हकीकत से रुबरु कराया है।
गिरधारी व निर्मला के बच्चें
नशा एक आदमी करता है, पर तबाह पूरा परिवार हो जाता है। गिरधारी लाल के परिवार के साथ भी यही हुआ। शराब के नशे के शिकार गिरधारी की मौत के बाद गम में पत्नी ने भी जहर खाकर जान दे दी। मां-बाप की मौत के बाद छह बच्चे भी हमेशा के लिए अनाथ हो गए। रुद्रपुर कलक्ट्रेट में चतुर्थ श्रेणी पद पर कार्यरत गिरधारी लाल शराब का एडिक्ट था। दतर से मिलने वाले वेतन का अधिकांश हिस्सा शराब में खर्च हो जाने के बाद छह बच्चों की जिम्मेदारी के बोझ को नहीं उठ पाने के कारण गिरधारी ने तनाव में जहर खाकर जान दे दी। गिरधारी की मौत के सदमे को उसकी पत्नी निर्मला भी बर्दाश्त नहीं कर सकी। उसने अपने छह बच्चों के बारे में कुछ सोचे बगैर अवसाद में आकर खुद भी जान दे दी। मोहल्ले के लोगों को यकीन नहीं हो रहा है कि एक दूसरे को बेपनाह मोहब्बत करने वाले गिरधारी व निर्मला इस तरह से कैसे जान दे सकते हैं। लेकिन उनका मनना है कि एक दूसरे के बगैर नहीं रह सकने वाले दंपति के बीच बच्चों की जिम्मेदारी व आर्थिक तंगी को लेकर अक्सर बातें हुआ करती थी, लेकिन वह कभी झगड़ा नहीं करते थे। 24 दिसंबर की रात्रि ज्यादा शराब पी लेने के बाद गिरधारी काफी तनाव में था। तनाव बर्दाश्त नहीं कर पाने के कारण उसने जहर खाकर जान दे दी। पति की मौत के सदमें में छह बच्चों की मां निर्मला की भी जहर खाने से मौत हो गयी।

मां-बाप की मौत के बाद ममता (१५), मनोज (१३), विक्की (१३), गोलू (७) संध्या (३), मुस्कान (२)  हमेशा के लिए अनाथ हो गए हैं। अब यह छह मासूम किसके कंधे पर सिर रखकर रोएं इसका जवाब किसी के पास नहीं है। पिता के परिवार में अब कोई भी व्यक्ति जीवित नहीं होने के कारण एकमात्र मामा व नानी पर अब इन छह बच्चों की जिम्मेदारी आ गयी है, जो मिर्जापुर में रहते हैं। लेकिन मामा की भी आर्थिक स्थित ठीक नहीं होने के कारण बच्चों का आगे का जीेवन कैसे चलेगा यह सवाल हर किसी की जुबान पर है। इस प्रकार देखा जाए तो गिरधारी लाल की गलती के कारण पूरा परिवार तबाह हो गया। में है। गिरधारी की गलती के कारण छह बच्चों की खुशी का आसमान उनसे हमेशा के लिए छिन गया है। इस तरह की घटनाओं का प्रतिबिंब हमारे समाज के आईने की तस्वीर को भी अक्सर धुंधला करता रहता है। 

एडिक्शन बना मौत का कारण

रुद्रपुर। मनोवैज्ञानिक डा. अजरा परवीन का कहना है कि शराब का एडिक्शन ही गिरधारी की मौत का कारण बना। उन्होंने बताया कि वेतन का अधिकांश हिस्सा शराब में खर्च हो जाने के कारण गिरधारी परिवार की जिम्मेदारी को बहन करने में नाकाम साबित हो रहा था। जिसके चलते ओसाद में आकर उसने अपनी जान दी। पति की मौत के बाद पत्नी ने भी कुछ सोचे समझे बगैर जहर खाकर जान दे दी। उन्होंने कहा कि इस पूरी घटना के लिए शराब पूरी तरह से जिम्मेदार है। शराब परिवार के साथ ही समाज को भी बर्बाद कर रही है। इस स्थिति में हमें शराब से तबाह हो रहे परिवारों व समाज के प्रति व्यापक स्तर पर लोगों को जागरुक किए जाने की जरुरत है।

Sunday, December 19, 2010

चांद-तारे देखो अब देवस्थल की पहाड़ियो से


एरीज ने की दूरबीन की स्थापना

देवस्थल पोस्ट की ओर से अद्वितीय कार्य के लिये वैज्ञानिको का आभार



130-cm telescope at Devasthal
नैनीताल जनपद के देवस्थल स्थान में एरीज (आर्यभट्ट प्रेक्षण विज्ञान शोध संस्थान) की 130-सेमी0 ब्यास की दूरबीन की स्थापना का प्रथम चरण सफलतापूर्वक सम्पन्न हो गया है । परियोजना प्रभारी एवं एरीज के वैज्ञानिक डा0 अमितेश ओमर ने बताया कि प्रथम चरण में प्राप्त परिणाम आशा के अनुरूप हैं । इस दूरबीन की स्थापना में वैज्ञानिक डा0 बृजेश कुमार, डा0 अमितेश ओमर, इंजीनियर श्री तरूण बांगिया, श्री जयश्रीकर पंत, श्री शोभित यादव, इयान हस, मार्क केली एवं रिचर्ड नील शामिल थे । दूरबीन से प्राप्त चित्रों से यह भी साबित हो गया है कि तारों के प्रेक्षण हेतु देवस्थल स्थान भारत में सर्वश्रेष्ठ होने के साथ विश्व की श्रेष्ठतम् जगहों में से एक है । इस दूरबीन की कोणीय भेदन क्षमता अपनी प्रारम्भिक अवस्था में ही इतनी अधिक है कि 200 किमी0 दूर स्थित एक कार या 9000 किमी0 दूरी में स्थित किसी भी शहर की बहुमंजली इमारत को यह दूरबीन आसानी से पहचान सकती है ।

Kritika Nakshtra picture taken from 130-cm telescope

मानव नेत्रों की तुलना में यह दूरबीन 60 लाख गुना कम रोशनी वाले तारों को देख सकती है ।
 इसकी क्षमता का अनुमान इससे लगाया जा सकता है कि 2500 किमी0 दूरी पर जल रही एक मोमबत्ती की रोशनी को यह दूरबीन एकत्रित कर उसे पहचान सकती है । डा0 ओमर के अनुसार किसी भी आप्टिकल दूरबीन के लिये उसके आकार से अधिक उसको स्थापित करने वाली जगह महत्वपूर्ण होती है । पृथ्वी के वातावरण में होने वाले वायुप्रवाह और हलचल के कारण सभी जगहों से खगोलीय पिण्डों की सटीक तस्वीर नहीं ली जा सकती  है । देवस्थल जगह की भौगोलिक संरचना ऐसी है कि यह वायुप्रवाह सपाट और हलचल रहित है ।
       Mrigshirsha Nakshtra picture
संस्थान के निदेशक प्रो0 राम सागर ने बताया कि देवलथल के इस विलक्षण गुण का अनुमान एरीज के वैज्ञानिकों ने अपने 10 वर्षों के अथक प्रयासों से पहले ही लगा लिया था । आज 130 सेमी0 दूरबीन से प्राप्त तस्वीरों से देवस्थल का यह भौगोलिक गुण प्रमाणित हो गया है ।
प्रो0 राम सागर ने देवलथल क्षेत्र में पड़ने वाली पंचायतों के ग्रामवासियों प्रतिनिधियों, एवं क्षेत्र के प्रशासनिक अधिकारियों से प्राप्त सहयोग के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आशा है कि भविश्य में भी देवलथल एवं नैनीताल जिले को अर्न्तराष्ट्रीय स्तर पर एक वैज्ञानिक पहचान देने में सभी का सहयोग प्राप्त होता रहेगा । एरीज के निदेशक ने यह भी बताया  कि अगले चरण में 3.6 मीटर दूरबीन की स्थापना का कार्य वर्ष  2012  में पूरा कर लिया जायेगा इस हेतु आजकल  एरीज में चल रही प्रोजेक्ट मैनेजमेन्ट बोर्ड  की बैठक में आगे की रणनीति का अध्ययन किया जा रहा है । एरीज के इंजीनियर तरूण बांगिया के अनुसार यह दूरबीन स्ट्रकचरल इंजीनियरिंग का एक अनूठा नमूना है जो कि तारों के अध्ययन के लिये अति उपयुक्त है ।
यह दूरबीन अत्याधुनिक तकनीक से बनी है जिसमें विमानन उद्योग से लेकर अति संवेदी अन्तरिक्षयानों के उपकरणों का भी प्रयोग हुआ है ।  यह दूरबीन अपने में आयी यांत्रिकी कमियों को स्वतः समझ कर सही करने की क्षमता भी रखती है । दूरबीन की घड़ियां एक सेकेण्ड के 1000वें हिस्से के बराबर सटीक काम करती है । इस दूरबीन का उपयोग सुदूर अन्तरिक्ष में स्थित आकाष गंगाओं एवं तारों के निर्माण प्रक्रिया को अच्छी तरह से समझने के लिये गिया जायेगा । समय-2 पर होने वाले आकाषीय पिण्डों के विनाष के कारणों का पता भी लगाया जा सकेगा । इस दूरबीन से ब्लैक होल के बारे में भी अधिक जानकारियां जुटाई जा सकेंगी । अगले महीने इस दूरबीन एवं इससे दिखने वाले खगोलीय पिण्डों का सजीव प्रसारण इन्टरनेट के माध्यम से बंगलौर के स्कूली बच्चों के लिये किया जायेगा । दूसरे चरण में नयी तकनीक के फास्ट कैमरों की मदद से दूरबीन की भेदन क्षमता को और बढ़ाया जायेगा । 


Tuesday, December 14, 2010

1st State Critical Care Medicine program in Nainital


Kamal Jagati from Nainital

Nainital is observing the 1st State Critical Care Medicine program for two days, this program would refresh the Doctors about the Intensive Care that a emergency patient should be given to reduce the number of death’s at emergencies.
Indian Society of Critical Care Medicine in collaboration with the Ram Murti Hospital, Bareilly invited the doctor’s from Uttar Pradesh and Uttarakhand to attend the lectures and the workshop performed by the renowned personalities of the field. The Minister of State for Labor and Employment Harish Rawat in his address asked the doctors from Uttarakhand and Uttar Pradesh to attend the seminar and then help the patients save their lives. He added that the Doctor’s should have a vast knowledge about the field and they should remove the disease and not the diseased, this would help advancement of the Medical field. He also revealed that the Medical College in Uttarakhand is working properly but the district and base hospitals have to make it to the mark.
The president of the 20year old society Dr. AK Baronia, Pro. And head, Critical Care Medicine SGPGIMS told that if the critical patient reaches the hospital equipped with ICU (Intensive Care Unit) in time his chances of survival becomes higher, and the chances decreases when he loses time. Baronia told that the budget of America is one upon hundred times more than our countries.
Dr. Lalit Singh, Organizing secretary informed that the main conference will be preceded by hands on workshop on AIRWAY Management and Mechanical Ventilation where the delegates will practically work out. Lalit told that speakers of National and International level will discuss about the recent advances in the field of intensive care like Sepsis, Shock, Antibiotics use, Neurotrauma, Tropical infectious diseases, dengue, malaria and fungal, H1N1 influenza, Snake bite etc.
The meeting is expected to go way long improving the healthcare scenario in this region, and will continue tomorrow for the second and last day.