Tuesday, December 14, 2010

आखिर कहां जा रही रामनगर से गायब युवतियां

कोतवाली में दर्ज आधा दर्जन महिलाओं व युवतियों की गुमशुदगी के मामले अब तक रहस्य बने हुए है 


चन्दल बंगारी रामनगर

रामनगर से लगातार गायब हो रही युवतियों व महिलाओं के प्रकरण ने पुलिस के सुरक्षा दावों की कलई खोल कर रख दी है। एक के एक नए गुमशुदगी के प्रकरण पुलिस के लिए चुनौती बन रहे है। लड़कियों व महिलाओं के रहस्मयपरिस्थियों में लापता होने का सिलसिला सा चल पड़ा है। कोतवाली में दर्ज आधा दर्जन गुमशुदगी में मामले अभी भी रहस्य बने हुए है। महिलाओं के बढ़ते गुमशुदगी के मामलों के पीछे किसी बड़े गिरोह का हाथ होने की आशंका जताई जा रही है। 
 रामनगर से गायब चंद्रा रावत
क्षेत्र में लगातार गुमशुगदगी के मामलों में लगातार तेजी आती दिख रही है। इनमें अधिकांश मामले युवतियों व महिलाओं के है। आंकड़े देखें तो बीते दो माह में करीब आधा दर्जन लापता हुई महिलाओं व लड़कियों  को पुलिस अब तक तलाश नही कर सकी है। बीते 8 अक्टूबर को खताड़ी में रहने वाली रहीशा बेगम की 22 वर्षीय पुत्री तमन्ना खातून भी रहस्मयपरिस्थितियों में गायब हो गई। 9 नवंबर को नगर से 22 वर्षीय चंद्रा रावत भी लापता हो गई। 19 नवंबर को टेड़ा रोड में रहने वाली 25 वर्षीय विवाहिता संतोषी देवी भी अचानक गुम हो गई। 22 नवंबर को ग्राम ढिकुली में रहने वाली अशुली देवी उम्र 38 वर्ष भी घर से अचानक लापता हो गई। 28 नवंबर को सेमलखलिया में रहने वाली 15 वर्षीय सीमा रावत अचानक लापता हो गई। अब पीरूमदारा से 14 वर्षीय सुनीता के लापता होने की घटना ने पुलिस बैचेनी भी बढ़ा दी है।शांतिकंुज गली नंबर 8 पीरूमदारा में रहने वाले छोटे लाल ने तहरीर देते हुए कहा कि उसकी 14 वर्षीय पुत्री सुनीता 30 नवंबर की शाम 4 बजे घर से पीरूमदारा बाजार गई थी। काफी देर तक घर न आने पर उसकी खोजबीन की गई। मगर उसका कहीं पता नही चल सका है। उसने पुलिस से पुत्री को खोजने की गुहार लगाई है। पुराने गुमशुदगी के मामलों को सुलझाने में लगी पुलिस की परेशानी गुमशुदगी के बढ़ते मामले से बढ़ती जा रही है। सीओ प्रकाश चंद्र ने कहा कि गुमशुदगी के बढ़ते मामलों चिंता का विषय है।
रामनगर के गायब सुनीता 
उन्होंने बताया कि कुछ मामलों में पुलिस को अहम सुराग हाथ लगे है। तीन माह पूर्व खताड़ी से लापता हुई तमन्ना खातून का एक साटवेयर इंजीनियर से अफेयर होने व उसके साथ जाने के सुराग हाथ लगे है। वहीं पिछले माह नगर से लापता हुई चंद्रा रावत का भी एक युवक अनुराग कश्यप के साथ जाने की पुष्टि हुई है। जिसके बाद अनुराग के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कर विवेचना की जा रही है। उन्होंने कहा कि गुमशुदगी के मामलों को सुलझाने के लिए डिस्ट्रिक, स्टेट क्राइम ब्यूरो के साथ ही नेशनल क्राइम ब्यूरों की भी मदद ली जाती है। 




1 comment: